Surprise Me!

Jammu Kashmir के Ganderbal में सेना के मुठभेड़, एक आतंकी ढेर, भारी फायरिंग सर्च ऑपरेशन तेज | Ground

2026-04-01 5 Dailymotion

Ganderbal Encounter: गांदरबल के घने जंगलों में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, एक आतंकी ढेर। जानिए घाटी में इस वक्त क्या हैं ताजा हालात और कैसे सेना ने आतंकियों को चारों तरफ से घेरा है।
जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के गांदरबल (Ganderbal) जिले से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है। यहां के जंगली इलाकों में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ शुरू हो गई है। ताजा जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों ने बहादुरी का परिचय देते हुए एक आतंकवादी को मार गिराया है।
यह ऑपरेशन तब शुरू हुआ जब सुरक्षाबलों को गांदरबल के जंगलों में आतंकियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिली थी। इसके बाद सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी की। खुद को घिरा देख आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद भारतीय जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया।
फिलहाल, सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और घने जंगलों में तलाशी अभियान (Search Operation) अभी भी जारी है। सूत्रों का मानना है कि वहां और भी आतंकी छिपे हो सकते हैं, जिन्हें पकड़ने या ढेर करने के लिए सुरक्षा बल पूरी मुस्तैदी से डटे हुए हैं। घाटी में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है।#GanderbalEncounter #JammuKashmir #BreakingNews #OneindiaHindi #IndianArmy #KashmirNews

Also Read

Khamenei Death: 'खामेनेई-खामेनेई' के नारों से गूंज उठा विधानसभा, विधायक बोले- 'इजराइल-अमेरिका मुर्दाबाद' :: https://hindi.oneindia.com/news/international/khamenei-death-jammu-kashmir-assembly-protest-nc-mlas-anti-israel-america-slogans-1528431.html?ref=DMDesc

Samba Blast: पूर्व सरपंच के घर के सामने हुआ संदिग्ध ब्लास्ट, अलर्ट हुईं सुरक्षा एजेंसियां, देखें Video :: https://hindi.oneindia.com/news/jammu-and-kashmir/jammu-and-kashmir-samba-a-massive-explosion-took-place-in-front-of-former-sarpanchs-house-1525075.html?ref=DMDesc

Pakistani Terrorist Killed: उरी में फिर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! रात के अंधेरे में पाकिस्तानी आतंकी ढ़ेर :: https://hindi.oneindia.com/news/jammu-and-kashmir/jammu-kashmir-pakistani-terrorist-killed-uri-sector-indian-army-operation-hindi-1519245.html?ref=DMDesc



~HT.504~PR.514~ED.348~